योगीराज हरकरे के छोटे पुत्र 'गानयोग' डॉ.दत्ताजी भारतीय स्टेट बैंक में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे। वह वर्तमान में संगठन का मार्गदर्शन और नेतृत्व करते हैं। वह पीएचडी (संगीत) हैं और एक कलाकार भी हैं। "गानयोग" दत्ताजी को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल डॉ. अलेक्जेंडर द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें योग साधना का भी गहन अनुभव है। वह भारत और विदेशों में योग साधना एवं रामायण, भागवत जैसे विषयो पर तथा तुकाराम ज्ञानेश्वर कबीर नामदेव जैसे संतों पर आध्यात्मिक व्याख्यान, संगीत कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उन्होंने " एकपात्री प्रयोग- यदा यदा हि धर्मस्य" (मोनो एक्ट) के माध्यम से समाज के बीच भगवत गीता का सार फैलाना भी शुरू कर दिया है, जो योगी मनोहर हरकरे द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित है। उनकी संगीत रचनाओं के साथ विभिन्न विषयों पर उनके कैसेट/सीडी उपलब्ध हैं। वे पूज्य काकाजी की पुस्तक 'संगीत से समाधि' में वर्णित संगीत के आधार शास्त्रीय गायन के महत्व को फैलाने के लिए गायन का कार्यक्रम करते हैं।
ऑर्डर दें